Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 10:02 AM
उत्तरी विधानसभा हलके में आते वार्ड नंबर 3 के परशुराम नगर में अवैध कब्जे हो रहे हैं। यहां पर तकरीबन सभी दुकानदारों तथा फैक्टरी वालों ने गलियों में अवैध कब्जे किए हुए हैं। लोगों को यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। सड़क को एक बॉक्स फैक्टरी के मालिक...
जालन्धर(सुनील): उत्तरी विधानसभा हलके में आते वार्ड नंबर 3 के परशुराम नगर में अवैध कब्जे हो रहे हैं। यहां पर तकरीबन सभी दुकानदारों तथा फैक्टरी वालों ने गलियों में अवैध कब्जे किए हुए हैं। लोगों को यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। सड़क को एक बॉक्स फैक्टरी के मालिक ने अपनी जागीर ही समझ लिया है। गली में डाले शैड के नीचे लेबर को काम पर लगाया हुआ है जोकि कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाए जाने की मुंह बोलती उदाहरण है।
निगम प्रशासन का नहीं है इस तरफ ध्यान
कई बार मोहल्ला निवासियों ने कमिश्नर व नगर निगम अधिकारियों को कब्जों बारे लिखित तथा मौखिक रूप से बताया लेकिन निगम प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं, जिस कारण कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
अवैध कब्जों के कारण नहीं हो पा रहे गलियों में विकास कार्य
जहां आजकल डेंगू ने शहर में हर पासे अपने पैर पसारे हैं वहीं परशुराम नगर में गंदगी फैलने के कारण यहां कभी भी कोई भी बड़ी बीमारी पनप सकती है। गलियों में अवैध कब्जों के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे। लोगों को न तो इस तरफ गलियां व न ही गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बन रही हैं।
डेयरी फार्म बन रहा है डेंगू की फैक्टरी
मोहल्ला निवासियों का कहना है कि यहां पर एक व्यक्ति चोरी-छुपे डेयरी फार्म चला रहा है। गोबर के ढेर तथा बने गंदगी के आलम से यहां की सीवरेज व्यवस्था भी चरमराई रहती है। डेयरी फार्म का गोबर तथा गंदा पानी बाहर गलियों में फैला रहता है जिस कारण उक्त डेयरी फार्म डेंगू की फैक्टरी बन रही है। कई बार डेयरी मालिक को डेयरी फार्म की जगह बदलने के लिए गुजारिश की गई है लेकिन वह डेयरी फार्म की जगह को नहीं बदलना चाहता। मोहल्ला निवासियों ने इस डेयरी को जल्द से जल्द मोहल्ले से बाहर निकलवाने की कई बार नगर निगम कमिश्रर से गुहार लगाई, क्योंकि शहर की सभी डेयरियां जमशेर में शिफ्ट की जा चुकी हैं तो यह क्यों नहीं शिफ्ट हो रही।