नाजायज असला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 11 Sep, 2023 05:05 PM

illegal arms manufacturing factory busted 2 people arrested

खन्ना पुलिस ने मध्य प्रदेश में नाजायज असला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है

खन्ना : खन्ना पुलिस ने मध्य प्रदेश में नाजायज असला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यहां से पंजाब के विभिन्न जिलों में हथियार सप्लाई किए जाते थे। पुलिस ने फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले व्यक्ति और सप्लाई करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। दोनों से 13 हथियार बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान खन्ना की जगत कॉलोनी निवासी विशाल कुमार और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गांव सिगनूर निवासी वीरपाल सिंह टोनी के रूप में हुई है। लुधियाना रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एस.एस.पी. अमनीत कोंडल के नेतृत्व में एस.पी.(आई) डॉ. प्रज्ञा जैन और सी.आई.ए. के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की टीम ने गांव ललहेड़ी से विशाल कुमार को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

विशाल कुमार के कई गैंगस्टरों के साथ संबंध है। उसके खिलाफ पहले ही 7 केस दर्ज है। वह जमानत पर बाहर था, जिस कारण पुलिस ने विशाल कुमार का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान विशाल की निशानदेही पर प्वाइंट 315 बोर के 2 देसी पिस्तौल बरामद हुए। विशाल ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि यह पिस्तौल उसने मध्य प्रदेश के वीरपाल से खरीदे थे। पुलिस ने इस मामले में वीरपाल को नामजद कर गिरफ्तारी वारंट हासिल किया। 

जब खन्ना पुलिस की टीम ने वीरपाल के मध्य प्रदेश स्थित ठिकाने पर छापा मारा तो वहां से प्वाइंट 32 बोर के 11 देसी पिस्तौल बरामद हुए। वीरपाल सिंह अपने रिश्तेदार तकदीर सिंह के साथ मिलकर असला बनाने का काम करता था। तकदीर सिंह को 2 महीने पहले खन्ना पुलिस ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया था और इस समय वह लुधियाना जेल में बंद है। आई.जी. शर्मा ने बताया कि तकदीर और वीरपाल खुद हथियार बनाते थे। डिमांड से देसी पिस्तौल बेचते थे। पुलिस उनके बाकी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!