पत्नी की बेवफाई न बर्दाश्त कर सका पति, किया वह जो सोचा न था

Edited By Urmila,Updated: 06 Nov, 2024 01:26 PM

husband took a horrifying step

पत्नी की बेवफाई से दुखी एक पति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

फिरोजपुर (कुमार) : पत्नी की बेवफाई से दुखी एक पति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर उसकी पत्नी तथा पत्नी के आशिक के खिलाफ थाना तलवंडी भाई में मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक की बहन शिकायतकर्ता मुद्दईया अमरजीत कौर पुत्री करनैल सिंह वासी तलवंडी भाई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसका भाई तरसेम सिंह तलवंडी भाई वर्कशॉप पर नौकरी करता था जिसकी करीब 16 वर्ष पहले कुलविंदर कौर वासी जिला मोगा के साथ शादी हुई थी और उसकी पत्नी कुलविंदर कौर 4 नवंबर 2024 को शेरू सिंह वासी जिला मोगा के साथ भाग गई थी जिस कारण शिकायतकर्ता का भाई तरसेम सिंह भाई काफी सदमें में था। इसी दुख से उसने सल्फास खा ली जिसे इलाज के लिए जब फिरोजपुर शहर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर और उसके आशिक शेरू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया लिया गया है और दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!