Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 11:22 AM
एक पति द्वारा अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है।
कपूरथला (मल्होत्रा): एक पति द्वारा अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन वनीता पत्नी परमजीत कुमार निवासी पंजाबी बाग कपूरथला ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व विदेश से वापस आई है।
मंगलवार को अचानक उसके पति परमजीत कुमार व उसके साथ आई एक महिला मोना ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी, जब उसने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त महिला उसके पति की प्रेमिका है। इस संबंध में दूसरे पक्ष से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।