सड़क हादसा : कार सवार ने पति-पत्नी को रौंदा, 5 महीने की गर्भवती थी महिला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2025 09:04 PM

husband and wife died in a road accident in moga

मोगा के फिरोजपुर रोड पर स्थित घटे दर्दनाक सड़क हादसे में  पति-पत्नी की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गाड़ी एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान के प्रमुख की है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला 5 महीने की गर्भवती थी। हादसे के बाद दोनों पति-पत्नी को...

मोगा : मोगा के फिरोजपुर रोड पर स्थित घटे दर्दनाक सड़क हादसे में  पति-पत्नी की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गाड़ी एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान के प्रमुख की है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला 5 महीने की गर्भवती थी। हादसे के बाद दोनों पति-पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके पति की गंभीर हालत के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान बलकार सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांव निधांवाला निवासी बलकार सिंह (32) जो साइलो प्लांट मोगा में नौकरी करता है, अपनी पत्नी लवजीत कौर (27) के साथ मोगा से विवाह समागम को लेकर खरीदो-फरोख्त करके अपने गांव जा रहा था, जब वह घल्लकलां से डरोली के बीच पैट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो अचानक पीछे से आ रही फोर्ड गाड़ी ने फेट मार दी। हादसा इतना भयानक था कि लवजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलकार सिंह की डी.एम.सी. अस्पताल में मौत हुई।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!