Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2022 02:33 PM

सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन ने विचार विर्मश कर हरविन्द्र सोनी को इस जेल मे मानसा जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
गुरदासपुर(विनोद):श्री दरबार साहिब के विरूद्व आपतिजनक टिप्पणी करने वाले शिव सेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविन्द्र सोनी जिसे अदालत के आदेश पर केन्द्रिय जेल गुरदासपुर भेजा गया था, को आज हालात बिगड़ते देख कर जेल प्रशासन ने मानसा जेल शिफ्ट कर दिया।
दरअसल, सोनी के जेल में जाते ही पहले से वहां बंद सिख संगठनों के नेताओं द्वारा नारेबाजी शुरू हो गई। गत रात जेल मे बंद कुछ निंहगों ने तो हरविन्द्र सोनी से हाथापाई करने की कोशिश भी की। आज सुबह भी 100 से अधिक जेल मे बंद सिखों ने हरविन्द्र सोनी के विरूद्व नारेबाजी की तथा उस पर हमला करने की कोशिश की। उसकी जान को इस जेल मे खतरा बनता देख कर अधिकारियों आज सुबह ही जेल मे हालात खराब होते देख जेल सुप्रीडैंट हरजिन्द्र सिंह ने इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर तथा उच्च अधिकारियों को दी। सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन ने विचार विर्मश कर हरविन्द्र सोनी को इस जेल मे मानसा जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
बता दें कि हरविन्द्र सोनी ने बीते दिनों श्री दरबार साहिब पर हमला करने की बात की थी,जिस पर सिख संगठनों ने हरविन्द्र सोनी के विरूद्व केस दर्ज कर से गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर के कार्यालय का घेराव किया था। पुलिस ने तब कानूनी राए लेकर हरविन्द्र सोनी के विरूद्व तिबड़ी निवासी लवप्रीत सिंह की शिकायत पर सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर मे धारा 295-ए सहित 504 तथा 505 अधीन 16 नवम्बर को केस दर्ज 18 नवम्बर को गिरफ्तार किया था। उसी दिन अदालत ने न्यायिक रिमांड देकर केन्द्रिय जेल गुरदासपुर भेज दिया था।