बड़ी खबर: इस महिला ने पंजाब पुलिस के छुड़ाए पसीने, मची भगदड़,  Border पर Alert

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2023 10:28 AM

high alert on border area

पुलिस प्रमुख हरदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

खन्ना: खन्ना में पंजाब पुलिस की हिरासत से एक महिला के भागने की बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के दौरान यह महिला कब चुपचाप खिसक गई, पुलिस को भी पता नहीं चला। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस में भगदड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक उक्त महिला प्रीति खन्ना की रहने वाली है। उसने कुछ समय पहले खन्ना में लव मैरिज करवाई थी। थाना सदर खन्ना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में प्रीति और उसके पति मलागर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस पर पॉस्को एक्ट भी लगाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। महिला कांस्टेबल साथ थी, जब पुलिस टीम इमरजेंसी वार्ड में थी तो आरोपी महिला अपनी आंख बचाकर  मेन गेट से बाहर भाग गई और फिर नहीं मिली।

मेडिकल प्रक्रिया के दौरान आरोपी महिला कब फिसल गई, पुलिस को पता ही नहीं चला। उसके भागने के बाद पुलिस टीम कई घंटों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी तलाश करती रही। दुकानों पर कैमरे चेक किए गए। इसी बीच पता चला कि महिला बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला बस में बैठकर फरार हो गई, लेकिन महिला के पास न तो आधार कार्ड था और न ही कोई पैसे। इसलिए उसका ज्यादा दूर तक जाना संभव नहीं है। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी महिला यू. पी. भाग सकती हैं। इस संबंध में पुलिस ने घटना के बाद शंभू बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया था। पुलिस प्रमुख हरदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!