Edited By Mohit,Updated: 09 Jan, 2020 07:01 PM
सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर 20 करोड़ रुपए की 4 किलो हैरोइन बरामद की है।
फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर 20 करोड़ रुपए की 4 किलो हैरोइन बरामद की है। बी.एस.एफ. अधिकारियों ने बताया कि वीरवार सुबह सरहद पर तैनात जवानों ने तार के पार से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनी, जवानों द्वारा आवाज की दिशा में ललकारने पर सरहद पार से आए लोगों द्वारा कोई सामान तार के उपर से भारतीय इलाके में फेंका गया। जवानों द्वारा जब फायरिंग की गई तो सरहद पार आए तस्कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर वापिस चले गए। वहां सख्त पहरा रखा गया और सुबह होते ही जब सर्च ऑप्रेशन चलाया गया तो 8 पैकेट हैरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 4 किलोग्राम है। बी.एस.एफ. अधिकारियों अनुसार इस साल हैरोइन तस्करी की पहली कोशिश को असफल बनाया गया है।