Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 11:08 AM
गांव मुठियां वाला में गत सायं ए.एस.आई. गुरदेव सिंह थाना आरिफके के नेतृत्व में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर (कुमार): गांव मुठियां वाला में गत सायं ए.एस.आई. गुरदेव सिंह थाना आरिफके के नेतृत्व में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर 2 व्यक्तियों को काबू करते हुए जब उनकी तलाशी ली तो सुरजीत सिंह से 8 ग्राम और दलबीर सिंह उर्फ काका से 3 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना सदर पुलिस ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।