Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2023 10:12 AM
लोगों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवांशहर: कनाडा में रहने वाला रिश्तेदार बन कर धोखे से 1 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने वाले अज्ञात सहित 2 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह कलसी पुत्र चरन सिंह कलसी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का उसके पौत्र के मोबाइल नंबर पर आया जिसने बताया कि वह कनाडा से बोल रहा है।
उसने बताया कि उसने उक्त कालर को पूछा कि वह रवि बोल रहा है तो उसने बताया कि हां वह रवि बोल रहा है। शिकायकर्त्ता ने बताया कि रवि उसकी धर्मपत्नी का भतीजा है जो कनाडा में रहता है। उसने बताया कि उसने उक्त कालर से कहा कि वह अपनी भुआ से बात कर ले। इस उपरान्त उसने उससे बात करते हुए कहा कि वह अपना बैंक खाता नंबर उसे भेजे वह उन्हें साढे 12 लाख रुपए ट्रांसफर करवा रहा है। उसने बताया कि वह इंडिया आ रहा तथा आने के बाद उनसे पैसे ले लेगा। उसने बताया कि उसके पैसे आने में कुछ समय लग सकता है। उसका दोस्त नरंजन उसके साथ काम करता है उसकी माता बीमार है तथा उसका ऑप्रेशन होना है। जिसके चलते वह उनके बैंक खाते में ढाई लाख रुपए ट्रांसफर कर दे।
शिकायकर्त्ता ने बताया कि उसने अपनी धर्मपत्नी का भतीजा समझ कर उसके बताए बैंक खाते में एक लाख रुपए बैंक से ट्रांसफर करवा दिए। जिस उपरान्त उक्त कालर का फोन आया कि उसकी माता का देहांत हो गया है तथा 50 हजार रुपए ओर ट्रांसफर करवा दे। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसकी धर्मपत्नी का भतीजा बन कर अपने बैंक खाते में धोखे से पैसे ट्रांसफर करवाए है जिसके चलते उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। थाना काठगढ़ की पुलिस ने शिकायत के आधार पर नरंजन कुमार तथा अज्ञात सहित 2 लोगों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।