Heat Wave Alert: 31 मार्च के बाद बढे़गी  तपिश , जानें कैसा रहेगा आगे का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2024 03:00 PM

heat wave alert

मार्च तक सताती रही सर्दियों के बाद अब हर रोज बढ़ रहे तापमान के बीच गर्मी का असर महसूस होने लगा है

चंडीगढ़: मार्च तक सताती रही सर्दियों के बाद अब हर रोज बढ़ रहे तापमान के बीच गर्मी का असर महसूस होने लगा है। तापमान में बढ़ौतरी का असर ये रहा है कि चंडीगढ़ में वीरवार का दिन 14 बरसों में चौथे सबसे गर्म दिन के तौर पर मौसम विभाग की रिकॉर्ड शीट में दर्ज हुआ।

वीरवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर 35.1 रिकॉर्ड हुआ। सुबह से हलकी गर्मी का एहसास इसलिए भी महसूस होने लगा है कि अब रात में भी न्यूनतम तापमान नीचे नहीं जा रहा। न्यूनतम तापमान ही लगातार दूसरे दिन 20 डिग्री से ऊपर 20.1 डिग्री रहा। विभाग की मानें तो 31 मार्च के बाद गर्मी की तपिश और बढ़ेगी, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्म हवा चलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बौछारें
मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों के मौसम का विश्लेषण करने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि 31 मार्च के बाद तापमान में लगातार बढ़ौतरी होगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ने वाली बौछारों से तापमान 32-33 डिग्री के बीच रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी चलेगी। 31 मार्च के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के साथ गर्म हवाएं भी सहनी पड़ सकती हैं।

ये है वजह.... पश्चिमी हवाएं चलने से अचानक बढ़ी तपिश
देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्से में गर्मियों को लाने में पश्चिम से आने वाली हवाओं की भूमिका ही अहम रहती है। इस बार भी पश्चिम और मध्य भारत में पहुंचने के बाद अब उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दो-तीन दिनों में इन हवाओं की वजह से ही तापमान में 2 से 5 डिग्री बढ़ा। इसका असर चंडीगढ़ पर भी अब महसूस हो रहा है। यही वजह है कि चंडीगढ़ में 4 रोज पहले पारा 30 डिग्री से नीचे था लेकिन अब तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!