Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2018 02:14 PM
पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना मोगा जिले के गांव मोठा वाली की है।
मोगा(गोपी, विपन): पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना मोगा जिले के गांव मोठा वाली की है।
जहां रविवार प्रातःकाल गुरुद्वारा साहिब के बाहर गुटका साहिब के अंग मिलने के बाद सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। इस दुखदायी घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल सहित अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंच गए है।