Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2026 12:30 PM

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
पंजाब डेस्क: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को जालंधर के सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,400 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,640 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत घटकर 1,76,200 रुपए पर आ गई है। कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिल सकती है।
इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हुआ सोना
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने में 0.33% तक की गिरावट आई और यह 3873.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के दाम 3.33% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 47.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।