7 वर्षीय लड़की का गैंगरेप के बाद बेरहमी से कत्ल, गोदाम में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Edited By Vaneet,Updated: 11 Mar, 2019 10:45 PM

girl gangrape kills

आज यहां 2 प्रवासी नौजवानों ने अपने रिश्तेदार मामा की करीब 7 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका कत्ल कर दिया। ...

दोराहा(सुखवीर): आज यहां 2 प्रवासी नौजवानों ने अपने रिश्तेदार मामा की करीब 7 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका कत्ल कर दिया। 

मृतका की माता ने दोराहा पुलिस को बयान देते हुए कहा कि वह घरेलू काम करती है और उसके 4 लड़के और 3 लड़कियां हैं। कल वह अपने पति और बच्चियों के साथ घर में मौजूद थी तो दोपहर के समय उसके पति का भांजा विनोद कुमार शाह पुत्र शुभ नारायण निवासी दोराहा उनके घर आया और उसके पति के साथ बैठ कर शराब पीने लगा। कुछ समय बाद उसका पति किसी काम से घर से बाहर चला गया और भांजा विनोद उसकी लड़की को खाने-पीने का लालच देकर घर से ले गया। जब देर तक उसकी लड़की वापस घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोज शुरू कर दी। जब वह नहीं मिली तो पुलिस थाने में सूचना दी। 

दोराहा पुलिस ने तुरंत लड़की की खोज शुरू कर दी। इसके बाद लड़की का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ दोराहा के एक बंद पड़े गोदाम में मिला। जहां विनोद कुमार और उसके एक दोस्त रोहित कुमार ने लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने विनोद कुमार शाह और रोहित कुमार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर करनैल ङ्क्षसह ने कहा कि पुलिस ने घटना वाली जगह का निरीक्षण किया है और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!