Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2019 12:55 PM
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विश्व प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था खालसा एड को 7 लाख की सहायता राशि देने के बाद पॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और
जालंधर: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विश्व प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था खालसा एड को 7 लाख की सहायता राशि देने के बाद पॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल ने एक बार फिर 3 लाख की सहायता राशि दी है।
खालसा एड के एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरप्रीत सिंह ने ने बताया कि गत रात गिप्पी ग्रेवाल ने पंजाब केसरी के पत्रकार रमनदीप सोढी के जरिए फिर संपर्क किया और अन्य सहायता देने की इच्छा जताते हुए ज़रूरतमंदों को ज़रूरी वस्तुएं देने की बात कही।
अमरप्रीत मुताबिक गिप्पी ने कहा कि ''हालात बहुत बुरे हैं, मुझे पछतावा है कि पहले से तय कुछ ज़रूरी सुविधाओं के कारण विदेश जाना पड़ रहा, जिस कारण में शारीरिक रूप से इन दुखी लोगों के साथ सांझ नहीं डाल सकता लेकिन मेरी इच्छा है कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए।