केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टरों का कारनामा, काटी अपनी नसें

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2020 10:53 AM

gangsters in central jail cut nerves

बठिंडा की आधुनिक केंद्रीय जेल में दोपहर बाद 4 कैदियों जिनमें 2 गैंगस्टर भी शामिल थे, ने सुरक्षा कर्मियों पर समय से पहले गेट खोलने का दबाव बनाया और न

बठिंडा(विजय): बठिंडा की आधुनिक केंद्रीय जेल में दोपहर बाद 4 कैदियों जिनमें 2 गैंगस्टर भी शामिल थे, ने सुरक्षा कर्मियों पर समय से पहले गेट खोलने का दबाव बनाया और न खोलने को लेकर चारों ने चमचों की सहायता से अपनी नसें काट लीं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घायल कैदियों में गैंगस्टर मनोज उर्फ मोजी निवासी दयालपुरा मिर्जा, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा वासी लुधियाना, अमनप्रीत सिंह वासी होशियारपुर, हरकमल सिंह वासी परसराम नगर बटिंडा शामिल हैं। जेल प्रशासन व पुलिस अनुसार दोपहर 1 से 2 बजे तक कैदियों को एक घंटे की छूट दी जाती है जिस दौरान वे पी.सी.ओ. पर फोन का प्रयोग करते हैं। वहीं 1 बजने से कुछ समय पहले चारों ने वहां तैनात सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर गेट खोलने के लिए दबाव बनाया लेकिन जवानों ने समय से पहले गेट खोलने से मना कर दिया।

इस पर कैदियों ने सी.आर.पी.एफ. के जवानों के साथ बहस करते हुए कहा कि अगर वह स्वयं को घायल कर लेंगे तब भी गेट खोलोगे, जिस पर सुरक्षा कर्मियों ने कहा यह उनकी मर्जी है उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर गुस्साए चारों कैदियों ने खाने में मिले चमचों की सहायता से अपने हाथों की नसें काट लीं।जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना कैंट प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जो तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!