3 युवकों ने नाबालिगा से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाई

Edited By Vatika,Updated: 10 Sep, 2020 10:21 AM

gangrape with minor girl

थाना डिवीजन नं. 3 के इलाके सी.एम.सी. चौक के निकट रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप कर डाला।

लुधियानाः थाना डिवीजन नं. 3 के इलाके सी.एम.सी. चौक के निकट रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप कर डाला। आरोपियों ने लड़की की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर दोबारा पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 4 युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है लेकिन इलाका पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 3 युवकों की उम्र 19 वर्ष से कम है. धारा 367 डी के तहत दर्ज केस में चौथे आरोपी को नामजद नहीं किया गया है. इस बात को लेकर पीड़ित पक्ष ने ऐतराज जताया व पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर चौथे आरोपी को नामजद करने की मांग की है। वहीं करीब 10 दिन बीत जाने के बाद पुलिस सिर्फ एक आरोपी को काबू कर पाई है।

गैंगरेप की जानकारी मिलते ही शहर के कई सामाजिक संगठन पीड़ित लड़की के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे है। वहीं आरोपी पक्ष  के युवक पुलिस पर दबाव बनाकर केस को ठंडे बस्ते में डालना चाहते हैं। पीड़िता के भाई के दोस्त सिमरन टुकराल ने बताया कि लड़की नाबालिग है. दुष्कर्ण के आरोप में जिन 3 युवकों को नामजद किया गया है, वे लड़की के पड़ोस में ही रहने वाले हैं। तीनों युवक लड़की के भाई को भी जानते है तथा उसके दोस्त हैं। पीड़िता व उसकी मां लोगों के घरों में सफाई करती हैं। 30 अगस्त को पीड़िता राम नगर गली नं. 2 में काम करने के लिए गई तो आरोपी तरनजीत उर्फ बिल्ला ने डरा-धमका कर उसे मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। तथा गली नं.3 में ले गया जहां अन्य आरोपी भी पहुंच गए, जिन्होंने पीड़िता से बारी-बारी गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता ने 1 सितंबर को किसी तरह हिम्मत जुटाई और आरोपियों की घिनौनी करतूत के बारे में मां को जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दी गई। सिमरन ठुकराल का आरोप है कि पीड़िता की मां पढ़ी-लिखी नहीं हैं जिस कारण पुलिस चौथी आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!