Doctor की Online Appointment लेने के चक्कर में कंगाल हुआ ये शख्स, 5 रुपए की कटवाई थी पर्ची

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2023 11:06 AM

fraud case

इस बात से वह बहुत हैरान हुआ। पीड़ित मनदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि गूगल साइट पर मासूम लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोग धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकें।

तरनतारन: मासूम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाने में शरारती तत्व नए-नए प्रयास कर रहे हैं। इनको रोकने में बैंक नाकाम साबित हो रहे हैं। उदाहरण के तौर पर 1 आरोपी द्वारा 1 व्यापारी को ऑनलाइन डाक्टर की अपॉइंटमैंट लेने के दौरान 1,27,600 रुपए की धोखाधड़ी करते हुए अपना शिकार बनाया गया।

थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने 1 व्यक्ति को नामजद करते हुए गिरफ्तारी को लेकर बनती कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। रिंकू टैलीविजन शो रुम के मालिक मनदीप सिंह पुत्र जतिंदर सिंह निवासी फत्याबाद ने बताया कि उसके द्वारा 7 मार्च को जालंधर के किसी अस्पताल के साथ मैडीकल चैकअप को लेकर गूगल पर दिखाई गई साइट से संपर्क किया गया। उसने अस्पताल के नंबर पर संपर्क किया। आगे से कर्मी द्वारा उसको डाक्टर के साथ संपर्क करने से पहले ऑनलाइन 5 रुपए फीस देकर पर्ची बनवाने के लिए बोला गया। कर्मी द्वारा उसके मोबाइल पर भेजे गए लिंक को जब खोला गया तो 2-3 बार 5 रुपए की पर्ची कटवाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया गया, परंतु ट्रांसफर नहीं हो पाई। अगले दिन उसके एच.डी.एफ.सी. बैंक खाते में से 1,27,600 रुपए की राशि मध्य प्रदेश में आई.सी.आई.सी. बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई। इस बात से वह बहुत हैरान हुआ। पीड़ित मनदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि गूगल साइट पर मासूम लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोग धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकें।

क्या कहना है पुलिस चौकी इंचार्ज का
पुलिस चौकी फत्याबाद के इंचार्ज जसप्रीत सिंह का कहना है कि साइबर सैल द्वारा की गई जांच के बाद नवीन कुमार पुत्र रजेश सिंह निवासी पागवाडा नारा सिंघपुर मध्य प्रदेश की तरफ से राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवानी साबित हुई है। धोखाधड़ी को लेकरर आरोपी नवीन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!