पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में चालान हुआ पेश

Edited By Urmila,Updated: 13 Dec, 2022 11:03 AM

former minister sundar shyam arora s difficulties increased

ए.आई.जी. मनमोहन कुमार ने चीफ डायरैक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब को दी गई शिकायत में बताया था।

चंडीगढ़  (रमनजीत): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को रिश्वतखोरी केस में आंशिक जांच पूरी करने के बाद आरोपी पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ एस.ए.एस. नगर की अदालत में चार्जशीट (चालान) दाखिल कर दी है। इस केस का सप्लीमैंट्री चालान बाद में पेश कर दिया जाएगा, क्योंकि इस मामले में अभी अगली जांच जारी है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक ए.आई.जी. के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायॅड-1, एस.ए.एस. नगर में तैनात मनमोहन कुमार की शिकायत पर पंजाब के पूर्व मंत्री के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री ने उक्त ए.आई.जी. को रिश्वत की पेशकश की थी, जिस दौरान उसे 50 लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। इस संबंधी 15 अक्तूबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के अधीन विजिलेंस ब्यूरो के थाना, फ्लाइंग स्क्वायड-1, पंजाब, एस.ए.एस. नगर में मामला दर्ज किया गया था।

ए.आई.जी. मनमोहन कुमार ने चीफ डायरैक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब को दी गई शिकायत में बताया था कि 14 अक्तूबर, 2022 को उनको सुंदर शाम अरोड़ा की व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसने अपने आपको शिकायतकर्ता का पुराना जानकार बताया और आगे अपनी पत्नी के देहांत के बारे में भी बताया। इसके बाद अरोड़ा ने शिकायतकर्ता को विनती की कि वह उनके घर आकर दुख-सुख सांझा करना चाहता है।  इसके बाद पूर्व मंत्री शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और उसने विजिलेंस ब्यूरो में अपने खिलाफ चल रहे मामले के बारे में बातचीत शुरू कर दी। इस मामले में मदद करने के लिए उसने 1 करोड़ रुपए रिश्वत की पेशकश की। आरोपी ने शिकायतकर्ता को आधी रकम 50 लाख रुपए अगले दिन पेशगी के तौर पर देने और बाकी की रकम बाद में अदा करने की पेशकश की।  

प्रवक्ता ने कहा कि तथ्यों की पड़ताल के उपरांत शिकायतकर्ता ए.आई.जी. मनमोहन कुमार के बयान दर्ज करके पूर्व मंत्री के खिलाफ उक्त केस दर्ज किया गया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सुंदर शाम अरोड़ा को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह 50 लाख रुपए रिश्वत की रकम वाला बैग शिकायतकर्ता के हवाले कर रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!