पूर्व आईएएस अश्विनी कुमार व रविंदर सिंह पार्टी प्रधान के सचिव नियुक्त

Edited By Vaneet,Updated: 04 Apr, 2019 04:58 PM

former ias ashwani kumar and ravinder singh appointed as party secretary

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारियों रविंदर सिंह तथा अश्विनी कुमार को पार्टी अध्यक्ष का सचिव नियुक्त किया है।....

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारियों रविंदर सिंह तथा अश्विनी कुमार को पार्टी अध्यक्ष का सचिव नियुक्त किया है।

 बादल ने आज यहां बताया कि ये दोनों अधिकारी राज्य के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर ईमानदारी तथा कुशलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रविंदर सिंह फाजिल्का के उपायुक्त तथा पीआरटीसी के प्रबंध निदेशक रहे हैं तथा कुमार पिछली बादल सरकार में उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव तथा राज्य परिवहन आयुक्त रहे हैं। शिअद के प्रधान ने कहा कि ये दोनों अधिकारी कुशलता तथा लोक संपर्क के माहिर जाने जाते हैं तथा लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए उन्हें जाना जाता है। मुझे भरोसा है कि इन दोनों की नई भूमिका मेरे लिये मददगार साबित होगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!