भोजपुरी गानों पर थिरके पूर्व CM चन्नी, प्रवासी मजदूरों के साथ मनाई होली

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2024 05:45 PM

former cm channi danced on bhojpuri songs

आज जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है, वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी होली मनाते नजर आए

मोरिंडा : आज जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है, वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी होली मनाते नजर आए। उनका होली मनाने का अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई दिया। 

चरणजीत चन्नी ने बिहार और यू.पी. के प्रवासी मजदूरों के साथ होली का त्योहार मनाया। इसके साथ ही वह प्रवासी मजदूरों के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए भी नजर आए। आज पूरे देश में होली की रौनकें लगी हुई हैं। बच्चे, बूढ़े और हर छोटा-बड़ा व्यक्ति आज के दिन काम छोड़कर रंगों में रंगा हुआ है। चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा अन्य सियासी नेताओं ने अपने-अपने परिवारों के साथ होली का त्योहार मनाया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!