Edited By Urmila,Updated: 29 Nov, 2023 03:14 PM

मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा काट रहे हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या और जेल से भागने के मामले में दोषी पाए गए जगतार सिंह तारा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दरअसल जगतार सिंह तारा के किसे खास रिश्तेदार की शादी है। इसे देखते हुए कोर्ट ने जगतार सिंह तारा को उस शादी में जाने के लिए 2 घंटे की इजाजत दी है।
कोर्ट के आदेश के बाद जगतार सिंह तारा कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से 2 घंटे के लिए रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकेंगे। कोर्ट ने जगतार सिंह तारा को 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में अपने खास रिश्तेदार की शादी में शामिल होने की इजाजत दी है। बता दें कि जगतार सिंह तारा इस समय चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा काट रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here