Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 02:10 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के संरक्षक स. प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को अपना 89वां जन्म दिन मनाया।
श्री मुक्तसर साहिब (तरसेम ढुड्डी): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के संरक्षक स. प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को अपना 89वां जन्म दिन मनाया। जिला श्री मुक्तसर साहब के गांव बादल में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बादल का अकाली लीडरशिप की तरफ से बाकायदा केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। तस्वीरों में आप देख सकते हो कि कैसे पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल अकाली लीडरशिप की मौजुदगी में अपने जन्मदिन का केक काट रहे हैं।
अकाली वर्करों की तरफ से प्रकाश सिंह बादल को जन्मदिन की बढ़ाईं दी जा रही हैं। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी आगे माथा टेक कर समूह बादल परिवार की तरफ से गुरू साहिब का आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।