BSF के जवानों ने सरहद पार करते पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2021 03:59 PM

firing in bsf border

बी.एस.एफ. की 73वीं बटालियन के जवान ने गत रात भारतीय इलाके में दाख़िल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

अजनाला(फरीयाद): बी.एस.एफ. की 73वीं बटालियन के जवान ने गत रात भारतीय इलाके में दाख़िल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। 

इस संबंधित बी.एस.एफ. के उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गत रात करीब 6.45 पर बी.पी.ओ. कोट रजादा के पास रावी दरिया के फलकू नाले पास की भारतीय इलाके में दाख़िल हो जाने पर उसे बी.एस.एफ. के जवानों ने मौके पर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।जबकि उक्त घुसपैठिए से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।  उधर बी.एस.एफ. के उच्च आधिकारियों की निगरानी के तहत उक्त सरहदी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और रमदास पुलिस ने घुसपैठिए की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!