Edited By Vatika,Updated: 03 Mar, 2023 12:02 PM

गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई।
अमृतसर (संजीव): यहां के ऋषि विहार में गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, पुरानी रंजिश के कारण 2 गुटों में झगड़ा हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे 20 युवक की टांग पर लग गई।
घायल अवस्था में तुरंत उसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यही नहीं आपस में हो रहे झगड़े दौरान एक वृद्ध भी ईट लगने से घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।