Edited By Updated: 20 Feb, 2017 07:34 AM
गांव मैहरों में गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर 2 पक्षों के मध्य हुए लड़ाई-झगड़े में पूर्व पंच जगतार सिंह तारी के अलावा दूसरे पक्ष के जगमोहन सिंह उर्फ जग्गा घायल हो गए।
मोगा (आजाद): गांव मैहरों में गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर 2 पक्षों के मध्य हुए लड़ाई-झगड़े में पूर्व पंच जगतार सिंह तारी के अलावा दूसरे पक्ष के जगमोहन सिंह उर्फ जग्गा घायल हो गए। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में जगतार सिंह तारी पुत्र गुरदेव सिंह ने कहा कि वह गांव का पूर्व पंच तथा सोसायटी का अध्यक्ष है। वह गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य करवा रहा था।
इस दौरान कथित आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, जगमोहन सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव मैहरों तथा उनके 8-10 अज्ञात साथियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कथित आरोपियों ने हमला करके उसे घायल कर दिया। इस संबंध में मैहना पुलिस द्वारा कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार पहाड़ा सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि उक्त झगड़ा दोनों पक्षों के मध्य चली आ रही रंजिश तथा पार्टीबाजी के चलते हुआ।