फाजिल्का में खूनी झड़प! मारपीट में घायल व्यक्ति की मौ/त, 5 लोगों पर केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 28 Nov, 2026 06:20 PM

fazilka incident

फाजिल्का में झगड़े दौरान एक व्यक्ति मौत होने की खबर सामने आई है।

फाजिल्का (कृष्ण): फाजिल्का में झगड़े दौरान एक व्यक्ति मौत होने की खबर सामने आई है।  जानकारी के मुताबिक, गांव तरोबड़ी में गली में हुए झगड़े के दौरान मारपीट से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में थाना सदर फाजिल्का की पुलिस ने गांव के ही 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव तरोबड़ी ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। 16 नवंबर 2026 को वह और उसके पिता कुलवंत सिंह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जब उसका भाई अभिषेक सिंह काम से वापस आ रहा था तो उक्त आरोपियों ने गली में उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया।

जब शिकायतकर्ता के पिता कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने आपस में मिलीभगत करके उनके साथ मारपीट की और चोटें पहुंचाईं। घायल अवस्था में कुलवंत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सदर फाजिल्का की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर 27 नवंबर 2026 को मुकदमा नंबर 381 दर्ज किया है। इस मामले में सोनू सिंह पुत्र भगवान सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, काला सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और भगवान सिंह (सभी निवासी गांव तरोबड़ी) को नामजद किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103, 115(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की आगे की जांच सहायक थानेदार (ASI) बलकार सिंह द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!