Edited By Vaneet,Updated: 16 May, 2018 10:09 PM
फाजिल्का सेशन कोर्ट ने सुखपाल खैहरा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सुखपाल खैहरा की उस अर्जी को रद्द कर....
फाजिल्का: फाजिल्का सैशन कोर्ट ने आज सुखपाल खैहरा को बड़ा झटका देते हुए खैहरा की अर्जी को रद्द कर दिया है, जिसमें खैहरा ने अपना पासपोर्ट वापस लेने के लिए अपील की थी। खैहरा एक महीने के लिए कैनेडा जाना चाहते थे। गौरतलब है कि सुखपाल खैहरा का मामला नशा तस्करों के साथ संबंधों से जुड़ा है।
खैहरा को फाजिल्का कोर्ट ने सम्मन भेजे थे लेकिन खैहरा को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी। हाईकोर्ट के कहने पर ही खैहरा को अपना पासपोर्ट फाजिल्का कोर्ट में जमा करवाना पड़ा था।