Farmers Protest : पंजाब के इस नेशनल हाईवे पर लगे हाईटेक नाके, की जा रही सख्त कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 21 Feb, 2024 03:21 PM

farmers protest hi tech blocks installed on national highway in khanna

किसान आंदोलन के कारण शंभू बॉर्डर पर हालात मुश्किल हो गए हैं। इसे देखते हुए पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

खन्ना : किसान आंदोलन के कारण शंभू बॉर्डर पर हालात मुश्किल हो गए हैं। इसे देखते हुए पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब डी.जी.पी. के आदेश पर यहां नेशनल हाईवे पर हाईटेक नाके लगा दिए गए हैं पोकलेन और जे.सी.बी. मशीनों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के मुद्दे पर पंजाब सरकार का गृह मंत्रालय को जवाब, लिखा पत्र

खन्ना के एस.एस.पी. अमनित कोंडल सहित वरिष्ठ अधिकारी चौकी पर मौजूद हैं। एस.एस.पी. कहा कि सीमा पर सिर्फ जे.सी.बी. और पोकलेन मशीनों को रोका जा रहा है, जबकि किसानों को बेरोक-टोक जाने दिया जा रहा है। एस.एस.पी. ने कहा कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसी वजह से यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शरारती तत्वों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!