Edited By Vaneet,Updated: 16 Apr, 2018 04:53 PM
एक तरफ तो कांग्रेस सरकार किसानों के कर्ज माफ कर रही है और दूसरी तरफ किसान फिर....
गुरुहरसहाय(आवला): एक तरफ तो कांग्रेस सरकार किसानों के कर्ज माफ कर रही है और दूसरी तरफ किसान फिर भी कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव नो बेहराम शेर सिंह वाला के नौजवान सुखदियाल सिंह ने (22) पुत्र जंगीर सिंह ने गत दिवस जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी अनुसार मृतक सुखदयाल की पांच बहनें और 2 साल का बच्चा व पत्नी है। परिवारिक सदस्यों ने बताया इतना बड़ा परिवार और ऊपर से कर्ज के कारण सुखदियाल सिंह परेशान रहता था। जिसके पास सिर्फ 3 एकड़ जमीन थी। जिस कारण उसने दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस मौके किसान के परिवार के साथ विधायक राणा सोढी के सचिव ने विशेष तौर पर पहुंच कर दुख सांझा किया और परिवार को हर संभव मद्द दिलवाने का विश्वास दिलाया।