पंजाब में कर्जे ने उजाड़ा एक और परिवार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kamini,Updated: 05 Mar, 2024 12:13 PM

farmer took dreadful step

तलवंडी साबो नजदीकी गांव लेलेवाला के एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला।

बठिंडा : तलवंडी साबो नजदीकी गांव लेलेवाला के एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला। इस बीच, मृतक किसान के पोस्टमार्टम में देरी से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) नेताओं के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : पंजाब में जाली सर्टिफिकेट बना नौकरियां लेने वाले सावधान!, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गांव लेलेवाला निवासी किसान बलजीत सिंह (40) पुत्र मेजर सिंह 5 एकड़ जमीन का मालिक था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने बीती रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है।

आज शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मृतक किसान का शव पोस्टमार्ट के लिए आए भाकियू (उगराहां) नेताओं को पता चला कि अस्पताल में पोस्टमार्ट करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं हैं, तो उन्होंने अस्पताल के गेट पर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर बुलाने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना हटा लिया। किसान नेताओं ने सरकार से मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद शाम को मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!