Edited By Tania pathak,Updated: 24 Sep, 2021 12:08 PM
किसान ने जीती हुई ईनाम की राशि लेने के लिए सभी दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। उसने लॉटरी लगने पर परमात्मा का धन्यवाद भी किया।
चंडीगढ़ (अश्विनी): संगरूर जिले के गांव गोबिंदपुरा पापड़ा का किसान मोहर सिंह रातों-रात लाखपति बन गया। किसान ने पंजाब स्टेट डीयर 500 की लाटरी शुक्रवार को खरीदी थी। उसका पहला ईनाम 75 लाख रुपए था। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मोहर सिंह ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वह लॉटरी की टिकटें खरीदता आ रहा है। उसने कभी नहीं सोचा था कि यह 75 लाख का जैकपाट उसे रातों-रात लाखपति बना देगा। किसान ने जीती हुई ईनाम की राशि लेने के लिए सभी दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। उसने लॉटरी लगने पर परमात्मा का धन्यवाद भी किया।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here