Edited By Sonia Goswami,Updated: 09 May, 2018 01:36 PM
जिले के लगभग 13,069 किसानों का कर्ज माफी समारोह आज गुरुनानक देव भवन में आयोजित किया गया।
लुधियानाः जिले के लगभग 13,069 किसानों का कर्ज माफी समारोह आज गुरुनानक देव भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री, पंजाब, भारत भूषण आशु तथा विधायक रवनीत बिट्टू ने किसानों को कर्ज मुक्ति प्रमाण-पत्र बांटें। लगभग 88.02 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया।
सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी योग्य किसानों को यह लाभ उपलब्ध करवाया गया। मुख्यमंत्री की तरफ से स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी योग्य किसानों को कर्ज माफी योजना से वंचित न रहने दिया जाए और अब जरूरत के मुताबिक जिला स्तर पर समागम कर वंचित किसानों को यह लाभ दिया गया।