Edited By Vaneet,Updated: 16 Jul, 2018 04:08 PM
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कहा है कि निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बादल परिवार के हवाई खर्च के बारे में गलत ...
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कहा है कि निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बादल परिवार के हवाई खर्च के बारे में गलत आंकडे जारी करके झूठ बोल रहे हैं। पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रवक्ता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने आज यहां कहा कि सिद्धू का यह कहना कि बादल परिवार ने सरकारी खजाने से 121 करोड़ 15 लाख रूपए खर्च करके प्राइवेट तथा चार्टेड हेलीकाप्टरों से यात्रा की। उन्होंने कहा कि सिद्धू सरासर झूठ बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने पंजाब के सरकारी खजाने को नहीं लूटा। लूट की संस्कृति तो कांग्रेस की है। पिछली केन्द्र की यूपीए सरकार ने जिस तरह देश को लूटा वो किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज है नहीं। सरकार लोगों तक नहीं पहुंची जबकि पूर्व मुख्यमंंत्री प्रकाश सिंह बादल लोगों के बीच ही रहे तथा निरंतर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों के संपर्क में रहे। यह सरकार लोगों की सरकार नहीं है। इसीलिए वो लोगों के पास जाना तक पसंद नहीं करती।