Breaking : दिल्ली कूच से पहले प्रशासन और किसानों के बीच इमरजेंसी मीटिंग

Edited By Kalash,Updated: 21 Feb, 2024 11:34 AM

emergency meeting between administration and farmers

किसानों के दिल्ली कूच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कूच से पहले शंभू बॉर्डर के नजदीक प्रशासन और किसानों के बीच इमरजेंसी मीटिंग होने जा रही है

पंजाब डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कूच से पहले शंभू बॉर्डर के नजदीक प्रशासन और किसानों के बीच इमरजेंसी मीटिंग होने जा रही है। इस दौरान प्रशासन द्वारा केंद्र सरकारी की ओर से किसानों को कोई संदेश दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - शंभू बॉर्डर पर गर्माया माहौल, पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प

गौरतलब है कि दिल्ली कूच के लिए किसानों ने शंभू बॉर्डर पर तैयारी कर ली है। मंगलवार को पंजाब की ओर से युवा किसान जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर पहुंच गए हैं। ट्रैक्टर मार्च के बीच में इन मशीनों को लाया गया, जिससे कोई रास्ते में उन्हें रोक न सके। वहीं दूसरी ओर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त प्रबंध किए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!