पंजाब कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं  के चलते कई विधायक दिल्ली पहुंचे

Edited By Sonia Goswami,Updated: 17 Apr, 2018 10:32 AM

due to the possibility of punjab cabinet expansion many mlas arrived in delhi

पंजाब कैबिनेट में अगले कुछ दिनों में विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए कई कांग्रेसी विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, ताकि वे अपने मंत्री पदों को सुरक्षित रख सकें, जबकि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने संभावित मंत्रियों की सूची पहले ही तैयार कर ली है।

जालंधर  (धवन): पंजाब कैबिनेट में अगले कुछ दिनों में विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए कई कांग्रेसी विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, ताकि वे अपने मंत्री पदों को सुरक्षित रख सकें, जबकि मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने संभावित मंत्रियों की सूची पहले ही तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र 18 अप्रैल को दिल्ली पहुंच रहे हैं, जबकि पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी व सह प्रभारी हरीश चौधरी भी कल तक दिल्ली में उपलब्ध हो जाएंगे। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि जिन कांग्रेसी विधायकों के नाम मंत्री पदों के लिए चल रहे हैं, इनमें से कई दिल्ली पहुंच गए हैं ताकि अंतिम समय में कोई फेरबदल न हो जाए। कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह से सीधे संपर्क साधने की कोशिश की है। मंत्रिमंडल विस्तार की तरफ अनेक विधायकों की नजरें टिकी हुई हैं। 

 

यह पता चला है कि मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह  ने  मंत्रियों  के  साथ  अटैच  किए  जाने वाले विधायकों जिन्हें लैजिस्टेटिव असिस्टैंट का नाम दिया जाएगा, की सूचियां भी बनानी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि पहले चरण में कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी तथा उसके बाद संभवत: लैजिस्टेटिव असिस्टैंट्स की नियुक्तियां कर दी जाएंगी, इसलिए कई विधायक इस कोशिश में लगे हुए हैं कि अगर मंत्री पद नहीं मिलता है तो कम से कम वह अपना स्थान लैजिस्टेटिव एसिस्टैंटस में सुरक्षित कर लें। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र द्वारा लैजिस्टेटिव असिस्टैंट्स की नियुक्तियों में देरी नहीं की जाएगी। 2019 मिशन को लेकर कैप्टन गंभीर हो गए हैं तथा अब वह सत्ता का विकेन्द्रीकरण निम्र स्तर तक करने जा रहे हैं ताकि कार्यकत्र्ताओं को व जनता को अपने सरकारी काम करवाने में उच्च दरबार तक भाग दौड़ न करनी पड़े।


पंजाब कैबिनेट में विस्तार की तारीख निकट आने पर कुछ विधायक सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संपर्क साधने में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा राहुल के निकट कुछ युवा विधायकों को मंत्री पद दिए जाएंगे ताकि ऐसा करके नौजवानों में पार्टी एक अच्छा संदेश भेजे। कई विधायक प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ भी संपर्क बनाए हुए हैं। 

 

कांग्रेस में जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने 19 अप्रैल को राहुल गांधी से मुलाकात करनी है तथा उसके बाद किसी भी दिन मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में स्वच्छ छवि वाले विधायकों को स्थान मिलेगा तथा साथ ही सभी समुदायों जाट-सिख, हिन्दू व दलित में संतुलन भी कायम रखा जाएगा। 

 

कैप्टन ने राहुल से बैठक की बात आधिकारिक रूप से कही
मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने आधिकारिक  रूप से  राहुल गांधी से 19 को होने वाली बैठक के संबंध में आज बयान दिया है।  मुख्यमंत्री  ने  कहा कि पंजाब कैबिनेट में शीघ्र विस्तार देखने को मिलेगा। राहुल गांधी ने मीटिंग के लिए 19 अप्रैल को शाम  3  बजे  का  समय  दिया है। बैठक लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चलेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!