Edited By Vaneet,Updated: 03 Jan, 2020 08:09 PM
यहां की खेता सिंह बस्ती में देर रात एक शराबी ड्राइवर ने अपने ससुराल घर आकर खूब हंगामा किया। ....
बठिंडा(कुनाल बंसल): यहां की खेता सिंह बस्ती में देर रात एक शराबी ड्राइवर ने अपने ससुराल घर आकर खूब हंगामा किया। ससुराल परिवार ने जब उसका विरोध किया तो शराबी ड्राइवर ने अपनी बलैरो पिकअप्प को वापस मोड़ते हुए एक नौजवान को नीचे दे दिया जिसकी अस्पताल लेजाते हुए मौत हो गई। मृतक नौजवान के पिता मुताबिक पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी देते हुए जांच आधिकारियों ने बताया कि रजिन्दर सिंह नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते वह अपने बच्चे को लेने खेता सिंह बस्ती आया था। बीती रात जब वह ससुराल घर आया तो उसका ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया और इस मौके जब वह गाड़ी वापस मोड़ रहा था तो गाड़ी के नीचे आकर एक नौजवान की मौत हो गई। पुलिस मुताबिक मृतक के पारिवारिक सदस्यों के आधार पर बनती कार्यवाही की जाएगी।