Udta Punjab: Drugs की Home Delivery करता था यह शख्स, फोन पर होती थी बुकिंग

Edited By Vatika,Updated: 22 Aug, 2019 12:37 PM

drugs in punjab

आरोपी सुक्खा ने बताया कि जे.एंड.के. से नशा लाकर ग्राहकों तक टेली मार्केटिंग के जरिए  सप्लाई किया जाता था।

पठानकोट(शारदा, आदित्य): नंगलभूर पुलिस ने कंदरोड़ी मोड़ पर लगाए गए स्पैशल नाके के दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति को 170 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुक्खा पुत्र जदगी राज के रूप में हुई। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुक्खा ने बताया कि जे.एंड.के. से नशा लाकर ग्राहकों तक टेली मार्केटिंग के जरिए  सप्लाई किया जाता था। फोन करके नशे के लिए पूछा जाता था, जिसके बाद स्कूटी में नशा रखकर होम डिलीवरी करने पहुंच जाता था। पठानकोट व उसके आसपास गांवों, दसुआ, मुकेरिया, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला आदि शहरों में नशे की सप्लाई करता था और नशे के मिलने वाले पैसों को मालिक को दे देता था।आरोपी ने माना कि वह छन्नी बेली के रहने वालों लोगों के अंडर काम करता है और उनके द्वारा बनाई जगह पर नशे की सप्लाई देने जाता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरम्भ कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!