शादी के साल बाद NRI पति ने दिखाए असली रंग, किया वो जो सोचा ना था...

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2024 02:19 PM

dowry case

विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने एन.आर.आई.पति व सास के खिलाफ दर्ज किया दहेज एक्ट तहत मामला

नवांशहर : पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर मानसिक तथा शारीरिक तौर परेशान करने वाले एन.आर.आई.पति तथा सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में संदीप कौर पुत्री सोहन सिंह निवासी गांव मोजोवाल मजारा तहसील बलाचौर ने बताया कि उसने एम.ए.बी.एड. की पढ़ाई की हुई है।

उसकी शादी 7 जनवरी, 2018 को जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह हाल निवासी जर्मन के सात धार्मिक रीति रिवाजों के तहत संपन्न हुई थी। उसने बताया कि उसके अभिभावकों ने अपनी हैसियत से बढ़ कर बारात की आऊ-भगत करने के साथ साथ शादी में गोल्ड सहित कीमती तोहफे दिए थे। उसने बताया कि उसका पति शादी के एक महीने बाद जर्मन चला गया। शादी के कुछ समय बाद तक उसके पति तथा ससुराल का व्यवहार उसके साथ ठीक रहा। परन्तु बाद में उनका व्यवहार उसके प्रति बदल गया तथा उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसका पति फरवरी 2019 में इंडिया आया तथा एक महीना रह कर वापिस जर्मन चला गया। उसने बताया कि 1 नवम्बर, 2019 को उसने एक लड़के को जन्म दिया। बेटे के जन्म के कुछ समय बाद तक उसका पति उसके साथ बातचीत करता रहा। उसने बताया कि जब उसने अपने पति को विदेश बुलाने के लिए पेपर भेजने की बात की तो उसने बताया कि जर्मन में पक्का होने के लिए उसने जर्मन में शादी की हुई है। उसने बताया कि उसके ससुराल परिवार ने उसके पति की पहले शादी हो चुकी है संबंधी कोई जानकारी नही दी।

उसने बताया कि इस संबंधी जब उसके अभिभावक उसके ससुराल में बातचीत करने गए तो उसकी सास ने उनके साथ उचित व्यवहार नही किया तथा उन्हें बुरा भला कहा। उसने बताया कि वह पिछले 3 वर्षों से मायका घर में रह रही है तथा प्राईवेट नौकरी करके अपना तथा अपने बेटे की परवरिश कर रही है। उसके ससुराल परिवार का कोई भी सदस्य उसके साथ बातचीत नही करता तथा न ही उसे खर्चा देता है। उसने बताया कि पुलिस के पास शिकायत करने पर गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में उसका समझौता हुआ परन्तु ससुराल परिवार उस पर खरा नही उतरा। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने ससुराल परिवार के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने तथा उसे इन्साफ देने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने महिला के पति जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फिरनी मजारा हाल निवासी जर्मन तथा महिन्दर कौर पत्नी सुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 498-ए के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!