गलती से भी Google पर न करें ये चीजें Search! जाना पड़ सकता है जेल

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2025 07:13 PM

don t search these things on google even by mistake

आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो चुका है।

पंजाब डेस्क : आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो चुका है। चाहे किसी को जानकारी चाहिए हो या फिर कोई भी सवाल हो, सबसे पहले Google पर ही सर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google सर्च करना भी आपके लिए मुसीबत बन सकता है और आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। हमेशा सोच-समझ कर गूगल का इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की अवैध या आपत्तिजनक जानकारी से बचें। Google पर कुछ चीजें सर्च करना आपकी मुसीबत का कारण बन सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि, कौन सी वो चीजें हैं जिन्हें Google पर सर्च करने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

1. बम बनाने या आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी

यदि आप Google पर बम बनाने के तरीके, आतंकी संगठनों की जानकारी या उनके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में सर्च करते हैं तो यह सीधे सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित करता है। इसे देशद्रोह की गतिविधि में माना जाता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यही नहीं आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है और आपको जेल भी हवा भी खाना पड़ सकता है। 

2. किसी व्यक्ति की निजी जानकारी 

आपके आसपास के लोग, चाहे वो आपके दोस्त हों या परिवार, उनकी व्यक्तिगत जानकारी का सर्च करना, जैसे कि उनका फोन नंबर, घर का पता, या बैंक डिटेल्स, यह पूरी तरह से अवैध है। इससे न केवल आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है, बल्कि यह व्यक्ति की प्राइवेसी का उल्लंघन भी है। अगर आप ऐसी जानकारी सर्च करते हैं, तो आपको आईटी एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

3. हैकिंग और साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी

कभी भी "किसी का फेसबुक अकाउंट कैसे हैक करें" या "वाई-फाई पासवर्ड कैसे चुराएं" जैसी चीजों के बारे में गूगल पर सर्च न करें। ये भी साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। इस कारण भी आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साइबर पुलिस इन गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है और पकड़े जाने पर आपको जेल की सजा हो सकती है।

4. ड्रग्स और अवैध हथियारों की खरीदारी

गूगल पर ड्रग्स, हथियार या किसी भी अवैध चीज की खरीदारी से जुड़ी जानकारी सर्च करना अवैध है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और पुलिस ऐसे मामलों की निगरानी करती है, और अगर आप किसी प्रकार की ड्रग्स या अवैध हथियारों की खरीदारी से जुड़ी जानकारी सर्च करते हैं तो यह आपको कानूनी मुश्किलों में डाल सकता है। ऐसे मामलों में सजा बहुत कड़ी हो सकती है।

5. चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अवैध कंटेंट

गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वीडियो, फोटो, या सामग्री सर्च करना या डाउनलोड करना पूरी तरह से अवैध है। अगर आप ऐसी सामग्री डाउनलोड या शेयर करते हैं तो आपको आईटी एक्ट 2000 के तहत सजा हो सकती है। ऐसे अपराधों को लेकर कानून बहुत सख्त है और गिरफ्तारी की संभावना रहती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!