Edited By Tania pathak,Updated: 29 Jul, 2021 04:29 PM
यहां की बेदीयां स्ट्रीट में बचपन व्यतीत करने वाले पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के शहर में टकसाली कांग्रेसी वर्करों द्वारा लगाए गए होर्डिंगज बोर्डों में हलका विधायक व कैबिनेट मंत्री...
नाभा (जैन) : यहां की बेदीयां स्ट्रीट में बचपन व्यतीत करने वाले पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के शहर में टकसाली कांग्रेसी वर्करों द्वारा लगाए गए होर्डिंगज बोर्डों में हलका विधायक व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की तस्वीर गायब होने से कई प्रकार के चर्चे हैं।
राईस मिलर्ज एसोसिएशन नेताओं सतीश कुमार सत्ती व संजीव मित्तल शिल्पा के बोर्डों में सोनीया गांधी, राहुल गांधी, डा. मनमोहन सिंह, अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीरें हैं, जबकि गुरबचन सिंह मल्लेवाल के लगाए बोर्डों में प्रियंका गांधी और महारानी परनीत कौर की तस्वीर भी हैं परन्तु धर्मसोत की तस्वीर गायब है। भुपिंदर सिंह धारोकी द्वारा भी लगाए गए बोर्डों में धर्मसोत की फोटो नहीं है। बोर्डों की भरमार से सियासत गर्म है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here