Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2023 03:28 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस के अधिकारियों से अहम मीटिंग की गई
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस के अधिकारियों से अहम मीटिंग की गई। इस मीटिंग के बाद डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मान ने कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री मान ने ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए कहा है।
डी.जी.पी. ने बताया कि मुख्यमंत्री को बताया गया है कि इस वर्ष नशा तस्करी की 105 करोड़ रुपये की ड्रग संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी की हैं कि नशों के मामले में बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जाए। डी.जी.पी. ने बताया कि इस वर्ष 117 केस फिरौती के मामले संबंधी दर्जज किए गए हैं और 150 के करीब कर्मचारियों को काबू किया गया है।
मुख्यमंत्री मान ने सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि अभी भी बहुत सारी फिरौती की कॉलें आ रही हैं और इन आरोपियों पर नकेल कसने की जरुरत है। मुख्यमंत्री मान ने सभी एस.एस.पी. को आदेश दिए हैं कि वह अपने-अपने इलाकों में लोगों में जाने और उनकी समस्याएं सुनें और जनतक मीटिंगें करें। पुलिस और आम जनता के बीच दोस्ताना माहौल पैदा किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here