जालंधर जिमखाना क्लब में 16 नई कमेटियां गठित, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Sep, 2026 11:33 PM

development work begins at jalandhar gymkhana club

जालंधर जिमखाना क्लब में विकास कार्यों को गति देने के लिए 16 नई कमेटियों का गठन किया गया है। क्लब के विभिन्न विभागों और गतिविधियों की जिम्मेदारी चेयरमैन और को-चेयरमैन को सौंपी गई है। इन कमेटियों के माध्यम से क्लब में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और...

जालंधर : जालंधर जिमखाना क्लब में विकास कार्यों को गति देने के लिए 16 नई कमेटियों का गठन किया गया है। क्लब के विभिन्न विभागों और गतिविधियों की जिम्मेदारी चेयरमैन और को-चेयरमैन को सौंपी गई है। इन कमेटियों के माध्यम से क्लब में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

कमेटियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी इस प्रकार है:

परचेज एंड डिस्पोजल कमेटी: मोहिंद्र सिंह चेयरमैन और राजीव बांसल को-चेयरमैन।

केटरिंग कमेटी: शालीन जोशी चेयरमैन और विनी धवन को-चेयरमैन।


बार कमेटी: नितिन बहल चेयरमैन और अतुल तलवार को-चेयरमैन।
तंबोला एवं एंटरटेनमेंट कमेटी: विपिन झांजी चेयरमैन और एम.बी. बाली को-चेयरमैन।
जिम एवं हेल्थ क्लब कमेटी: मोहिंद्र सिंह चेयरमैन और शालिनी कालरा को-चेयरमैन।
आउटडोर स्पोर्ट्स कमेटी: एम.बी. बाली (जी.पी.एल.) चेयरमैन और जुबिन शांगरी को-चेयरमैन।
इंडोर स्पोर्ट्स कमेटी: राजीव बांसल चेयरमैन और जुबिन शांगरी को-चेयरमैन।
हाउसकीपिंग कमेटी: शालिनी कालरा चेयरमैन और विनी धवन को-चेयरमैन।
लाइब्रेरी कमेटी: विनी धवन चेयरमैन और राजीव बांसल को-चेयरमैन।
लैंडस्कैपिंग एवं हॉर्टिकल्चर कमेटी: जुबिन शांगरी चेयरमैन और शालिनी कालरा को-चेयरमैन।
कार्ड रूम कमेटी: अतुल तलवार चेयरमैन और एम.बी. बाली को-चेयरमैन।
ह्यूमेनिटेरियन एवं सोशल कॉज कमेटी: विपिन झांजी चेयरमैन और राजीव बांसल को-चेयरमैन।
हॉस्पिटैलिटी, स्टाफ मैनेजमेंट एवं वैलेट कमेटी: नितिन बहल चेयरमैन और शालिन जोशी को-चेयरमैन।
लीगल अफेयर्स कमेटी: राजीव बांसल चेयरमैन और नितिन बहल को-चेयरमैन।
इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस एवं ग्रीन कमेटी: मोहिंद्र सिंह चेयरमैन और अतुल तलवार को-चेयरमैन।
डिसिप्लिन कमेटी: राजीव बांसल चेयरमैन और नितिन बहल को-चेयरमैन।

नई कमेटियों के गठन के साथ क्लब के विकास, खेल गतिविधियों, खान-पान, हाउसकीपिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानूनी मामलों और अन्य व्यवस्थाओं को अलग-अलग कमेटियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इससे क्लब की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित करने और सदस्यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!