घने कोहरे का कहर जारी: 3 उड़ाने रद्द, इतनी फ्लाइटों ने देरी से भरी उड़ान

Edited By Urmila,Updated: 03 Jan, 2023 03:33 PM

dense fog continues to wreak havoc 3 flights cancelled so many flights delayed

शहर में धुंध और कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

चंडीगढ़ (ललन) : शहर में धुंध और कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही इसका असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे शहर में विजिबिलिटी के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा चंडीगढ़ से 3 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके साथ ही 16 उड़ानें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली सबसे तेज वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

ट्रेन संख्या 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से पहुंची। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ भी 4.30 घंटे की देरी से चली। जबकि हावड़ा-कालका मेल अपने निर्धारित समय से साढ़े 3 घंटे देरी से चल रही थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य रही थी। सुबह होने के कारण प्रस्थान और आगमन उड़ानें अपने निर्धारित समय से विलंबित हुईं जबकि 3 उड़ानें रद्द की गई हैं।
तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं
6ई 6245/2177 चंडीगढ़-दिल्ली
6ई 6552/6052 चंडीगढ़-दिल्ली
6ई 6051/6056 चंडीगढ़-अहमदाबाद

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!