गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही,पर डाक्टरों को फिर भी न आया तरस

Edited By swetha,Updated: 19 May, 2018 03:20 PM

delivery of pregnant woman

सिविल अस्पताल में चैकअप न होने पर लौट रही महिला ने (मदर एंड चाइल्ड अस्पताल) एम.सी.एच. के बाहर बच्चे को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार जस्सियां गांव की महिला सीमा अपने पति ज्योति पासवान के साथ सिविल अस्पताल स्थित एम.सी.एच. आई थी।

लुधियाना : सिविल अस्पताल में चैकअप न होने पर लौट रही महिला ने (मदर एंड चाइल्ड अस्पताल) एम.सी.एच. के बाहर बच्चे को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार जस्सियां गांव की महिला सीमा अपने पति ज्योति पासवान के साथ सिविल अस्पताल स्थित एम.सी.एच. आई थी।

 

वह ओ.पी.डी. में डॉक्टरों के कमरों के बाहर बरामदे में पड़ी दर्द से कराह रही थी। ओ.पी.डी. में 3-3 डॉक्टर होने के बावजूद कोई बाहर नहीं निकला। ओ.पी.डी. स्लिप कटवाने के बाद जब वह चैकअप के लिए डॉक्टर के कमरे के बाहर पहुंची तो वहां मौजूद अटेंडेंट ने उसे लाइन में लगने को कहा और बाहर बिठा दिया। निराश होकर जब वह घर जाने लगी तो एम.सी.एच. के बाहरबच्चे को जन्म दे दिया। बच्चा जन्म के बाद नीचे जमीन पर गिर गया था और हो-हल्ला होने के बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए। कपड़े का पर्दा करके अस्पताल के बाहर ही महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही कि जच्च-बच्च दोनों स्वस्थ हैं, नहीं तो इसमें जानी नुकसान भी हो सकता था।

 

उक्त महिला की रजिस्ट्रेशन सलेम टाबरी की सी.एच.सी. में हुआ है, पर उसका रूटीन चेकअप का कार्ड बिलकुल खाली था।इससे साफ है कि किसी भी आशा वर्कर ने यह फॉलोअप तक नहीं लिया।  वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें चादर का पर्दा कर कुछ महिलाएं महिला का प्रसव करा रही हैं।  इसमें एक स्टाफ नर्स, दर्जा चार कर्मचारी दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई भी डॉक्टर बाहर नहीं आया। बाद में उसे लेबर रूम में दाखिल कर लिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!