दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Nov, 2021 10:50 PM

delhi cm arvind kejriwal s punjab tour canceled

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना पंजाब दौरा रद्द कर दिया है।

चंडीगढ़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना पंजाब दौरा रद्द कर दिया है। अरविंद केजरीवाल 14 नवम्बर को  पंजाब दौरे पर मोगा आने वाले थे। केजरीवाल अपने इस पंजाब दौरे के दौरान कुछ बड़े फैसले लेकर राज्य में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना चाहते थे। केजरीवाल का दौरा रद्द होने संबंधी जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवदीप सिंह ने दी है। बताया जा रहा है कि अब केजरीवाल अगले सप्ताह तक पंजाब का दौरा कर सकते हैं। 

बता दें कि आज आम आदमी पार्टी से नाराज होकर रुपिंद्र रूबी ने 'आप' पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया और आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई। बताया जा रहा है कि रूबी के इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना पंजाब दौरा रद्द किया है। केजरीवाल जिन्होंने अपने पिछले पंजाब दौरों के दौरान पंजाब के लोगों व किसानों से काफी वायदे किए हैं, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। रुपिंदर कौर रूबी द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़ कर चले जाने से पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!