Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 01:05 PM
बीते दिनों बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार सुखवंत सिंह ने बताया कि बीती 2 अक्तूबर को गांव पीरजैन के पास पैट्रोल पम्प के सामने 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति जो कि साइकिल पर था, बेहोश...
फतेहगढ़ साहिब(जज्जी): बीते दिनों बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार सुखवंत सिंह ने बताया कि बीती 2 अक्तूबर को गांव पीरजैन के पास पैट्रोल पम्प के सामने 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति जो कि साइकिल पर था, बेहोश होकर गिर पड़ा।
उसको एम्बुलैंस 108 ने उठाकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवा दिया तथा डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजिंद्र अस्पताल फतेहगढ़ साहिब रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उक्त व्यक्ति का शव 3 दिन पहचान के लिए राजिंद्र अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है तथा इस मामले की जांच भी की जा रही है।