Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 07:59 AM
गांव दीवानगढ़ कैंपर में गत सायं अचानक करंट लगने से एक लड़के की मौत हो गई। मृतक नौजवान के एक करीबी जोधा सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (25) पुत्र स्व. मिट्ठू सिंह का विवाह था।
दिड़बा मंडी( अजय, बांसल): गांव दीवानगढ़ कैंपर में गत सायं अचानक करंट लगने से एक लड़के की मौत हो गई। मृतक नौजवान के एक करीबी जोधा सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह (25) पुत्र स्व. मिट्ठू सिंह का विवाह था।
रात के समय घर में डी.जे. लगाकर खुशी मनाई जा रही थी, अचानक ही घर में लगे लोहे की चुगाठों में आए करंट की चपेट में आने से सतनाम सिंह बेहोश हो गया जिसको तुरंत पहले दिड़बा अस्पताल में दाखिल करवाया गया व बाद में संगरूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक नौजवान गांव रोगला में मोबाइलों की दुकान करता था।