तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 10:09 AM

death in road accident

नंगल-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम.पी. कोठी के नजदीक ट्राले की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था।

नंगल(सैनी): नंगल-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम.पी. कोठी के नजदीक ट्राले की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था।

नंगल थाने के ए.एस.आई. बलराम ने बताया कि गत रात्रि उक्त स्थान पर एक ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार नौजवान करण कुमार वासुदेव (26) पुत्र राम कुमार की मौत हो गई। बलराम ने बताया मृतक करण कुमार मोटरसाइकिल पर अपने घर रामपुर साहनी की ओर जा रहा था कि अचानक नंगल से रोपड़ साइड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया और पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!