Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Mar, 2020 11:05 AM
पट्टी कस्बे में कचहरी के सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संगरूर: पट्टी कस्बे में कचहरी के सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोमलप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि कोमलप्रीत मजदूरी करता था। 7 मार्च की शाम 5 बजे वह अपने किसी दोस्त की शादी पर गया था। उसे रात 8 बजे के करीब जब फोन किया तो उसने एक महिला के साथ बात करवाकर फोन काट दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई को किसी ने मार कर पेड़ पर लटका दिया है।
दूसरी ओर इस संबंधी जानकारी देते एस.एच.ओ. जगबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयानों के आधार पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके मोबाइल की काल डिटेल से भी पता किया जा रहा है कि उसकी मरने से पहले किस-किस से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।